
चंबा। जिला भर के स्कूलों में सेवाएं दे रहे अंशकालीन जलवाहक पदोन्नत होंगे। सरकार की ओर से नौ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों को दिहाड़ीदार बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे सैकड़ों अंशकालीन जलवाहकों को लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जो अंशकालीन जलवाहक 25 मार्च 2013 तक नौ साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें पदोन्नत कर दिहाड़ीदार बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से अंशकालीन जलवाहकों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द अपने दस्तावेज शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवाएं। दस्तावेज जमा होने के बाद ही शिक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठता सूची तैयार की जाएगी। इसके उपरांत अंशकालीन जलवाहकों को दिहाड़ीदार बनाया जाएगा। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि अंशकालीन जलवाहकों को पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने अंशकालीन जलवाहकों को निर्देश जारी
कि ए हैं कि जल्द अपने जरूरी दस्तावेज शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवाएं। जिला में सैकड़ों अंशकालीन जलवाहक लंबे समय से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक दिहाड़ीदार नहीं बनाया गया है। कई अंशकालीन जलवाहक 10-12 साल से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार की ओर से ऐसे जलवाहकों को दिहाड़ीदार बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।
