
रामपुर बुशहर। कुल्लू कांग्रेस प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने रामपुर प्रोजेक्ट प्रबंधन से प्रभावितों को बकाया मुआवजा राशि जल्द देने की मांग की है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रबंधन ने वर्ष 2011-12 में फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की आधी राशि लोगों को अभी तक नहीं दी है, जिससे प्रभावितों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2013-14 में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने की भी मांग की है। उन्हाेंने प्रबंधन पर मकानों में आई दरारों की एवज में प्रभावितों को मुआवजा न देने का भी आरोप लगाया है। जिला प्रवक्ता ने विधायक खूबराम से इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने का भी आग्रह किया है।
