केंद्रीय विद्यालय में नवाजे होनहार विद्यार्थी

मंडी। केंद्रीय विद्यालय खलियार में स्वर्ण जयंती व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में शिक्षा व अन्य गतिविधियों में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांधा।
वार्षिक समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य संगीता शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उपलब्धियों व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को नवाजा किया गया। इसमें अविरल, शौर्य कपूर, शिवानी नेगी, कनिका, रजत, श्रेया गुलेरिया, प्रथा, विक्रांत, प्रेरणा, सानिया, कनिष्क, विजेंद्र, चिराग, जतिन, मनीष ठाकुर, चंद्रिका, यशोधन, रतन सिंह, अंजू, राकेश कुमार ठाकुर, प्रियंका, विजय संधू, प्रिया, अरीनदूम, प्रीति, प्रजाकता, विश्वास, धरती, शौर्य, प्रीति, प्रतिमा, गौरव ठाकुर व इशान शर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने हिमाचली, पंजाबी, गुजरात, असम, राजस्थान व मणिपुर की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक व अभिभावक भी मौजूद थे।

Related posts