
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कालेज में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला भर के करीब दौ सौ बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपमंडलाधिकारी एचएस राणा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंडर-14 आयु वर्ग की साठ मीटर दौड़ में मनोज ने प्रथम, विनय ने दूसरा और सुशील ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में विनय ने प्रथम, मनोज ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में मोहित प्रथम रहे। लांग जंप में अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में साठ मीटर दौड़ में मानवी प्रथम रही। दो सौ मीटर दौड़ में मानवी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। छह सौ मीटर दौड़ में तनु प्रथम स्थान पर रही। शाट पुट में सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया। लांग जंप में मुस्कान प्रथम रही। अंडर-16 लड़कियों की प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ में सोमैया ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में निक्की ने प्रथम स्थान हासिल किया। चौर सौ मीटर दौड़ में नूतन प्रथम रही। एक हजार मीटर दौड़ में सुनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लांग जंप में शिवानी सोहेल ने प्रथम व शाट पुट में शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में तरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में मनीष प्रथम रहे। चार सौ मीटर दौड़ में नितेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर दौड़ में सावन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में यूर्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। शाट पुट में ललित प्रथम रहे। अंडर-18 लड़कों के वर्ग में सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़ में केशव कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में देवलोक सिंह प्रथम रहे। लांग जंप में मनीष कौशल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शाटपुट में गौरव प्रथम रहे। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में रेणुका ने प्रथम स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ में डिंपल प्रथम रही। लांग जंप में रेणुका ने प्रथम व शाटपुट में निर्मला ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-20 में लड़कों की सौ मीटर दौड़ में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम रहे। लांग जंप में आशीष कौशल ने प्रथम व शाटपुट में नरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में डिंपल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव पीएस गुलेरिया भी उपस्थित थे।
