
चंबा। पीटीए शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल 14 मई को भरमौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। इस मौके पर पीटीए शिक्षकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पीटीए शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि पीटीए शिक्षकों की ओर से भरमौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री ने शीघ्र पालिसी बनाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए जिला पीटीए शिक्षक संघ की ओर से चौरासी परिसर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सीएंडवी, टीजीटी, स्कूल प्रवक्ता की ग्रांट इन एड को जल्द रिलीज करने की मांग की जाएगी। उन्होंने जिला भर के सभी पीटीए शिक्षकों से अपील की है कि 14 मई को सुबह 11 भारी संख्या में चौरासी परिसर में पहुंचें।
