आसमानी बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत करवाल के गांव बलोट में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा दो भेड़ें मर गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलोट गांव में शनिवार शाम को आसमानी बिजली गिरी। इससे जर्म सिंह पुत्र जगतू और शिवराम पुत्र जगतू के मकान में दरारें आ गई हैं। बिजली गिरने से उनके गलेज और खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। इसके अलावा दरवाजे और अलमारी को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर सुला राम पुत्र मूहणू राम की दो भेडे़ं आसमानी बिजली की चपेट में आने से मर गई हैं। तहसीलदार दिलो राम भारद्वाज ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Related posts