
सिहुंता (चंबा)। ब्लाक सिहुंता में बारिश ने खूब कहर बरपाया है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण खेतों में पड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बची हुई कसर तूफान ने पूरी कर दी। किसानों ने बारिश से बचाने के लिए गेहूं को तिरपाल के नीचे ढक कर रखा था, लेकिन तूफान एकत्रित की गई गेहूं को उड़ा ले गया। स्थानीय कर्ण सिंह, धनी राम, निधिया राम, महासू राम, विजय, भीखम सिंह, कृष्ण और सुदेश ने बताया कि गेहूं पूरी तरह से भीग चुकी है। इसको सुखाने में लगभग दस दिन लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि बारिश से उनकी मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर गया है।
