दुराचार के आरोपी की कोर्ट में पेश आज

धर्मशाला। नाबालिग युवती से दुराचार के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे अर्धसैनिक बल के जवान का न्यायिक रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। धर्मशाला पुलिस आरोपी जवान को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
कोर्ट से जारी समन पर दुराचार मामले में पीड़ित नाबालिग युवती और आरोपी युवक का मेडिकल करने वाले चिकित्सक बीते 23 अप्रैल को धर्मशाला अदालत को मेडिकल रिपोर्ट समेत मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवा चुके हैं। चिकित्सक के बयान लेने के उपरांत अदालत ने मेडिकल पर आने वाले फैसले को रिजर्व रखा हुआ है। वारदात के डेढ़ माह बाद भी दुराचार की पुष्टि न होने से आरोपी जवान के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आरोपी ने दुराचार को अंजाम दिया है या नहीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा मोहित चावला ने कहा कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट, फोरेंसिक विज्ञान विभाग से प्राप्त रिपोर्ट, टीएमसी में मनोवैज्ञानिक तथा एमआरआई टेस्ट की रिपोर्ट अदालत में पेश कर चुकी है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट पर वारदात के डेढ़ माह बाद भी असमंजस बरकरार है।

Related posts