शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम लटका

चंबा। शहर के दो वार्डों में पार्किंग का काम अधर में लटक गया है। इस कारण शहरवासियों को वाहन खड़े करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर के जुलाहकड़ी, सुलतानपुर व जनसाली वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद को 20-20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। नगर परिषद की ओर से सुलतानपुर वार्ड में तो पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया है, लेकिन जनसाली व जुलाहकड़ी वार्ड में पार्किंग निर्माण का काम अधर में लटका हुआ है। टेंडर होने के बाद पार्किंग निर्माण के लिए काम भी अवार्ड हो चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर रहे कि पार्किंग निर्माण के लिए नगर परिषद को लगभग छह माह पहले बजट मंजूर हो चुका है। इसके अलावा लगभग तीन माह पहले काम के टेंडर भी हो गए हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस संदर्भ में नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि सुलतानपुर में पार्किंग का निर्माण शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि दो अन्य वार्डों में भी जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Related posts