शिक्षकों ने 4-9-14 का वेतन लाभ मांगा

रोहडू। राजकीय अध्यापक संघ शिमला इकाई ने 4-9-14 का विशेष वेतन लाभ जनवरी 2006 से देने की मांग उठाई है। संघ के प्रधान वीरेंद्र चौहान, महासचिव सतनाम खागटा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर, सुरेंद्र मुखैक, विजय गोस्वामी, महावीर कैंथला, चितरंजन कालटा, बलवान सिथटा, इंदु मेहता, केपी शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, विनोद शर्मा, देवी सरन, सूरत सिंह भागटा, सतीश निराला, हुक्कम चंद गौतम, कुलदीप अत्री, जय प्रकाश तथा भूप राम पांडे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संघ अध्यापकाें के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठा रहा है। संघ की मांग है कि सभी वर्गों के अध्यापकों को जनवरी 2006 से 4-9-14 का विशेष वेतन लाभ दिया जाए, जिससे वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अध्यापकों में वेतन विसंगतियां न रहें। इसके अतिरिक्त उन्होंने पैरा शिक्षकों को नियमित करने, एक अप्रैल 2007 से अनुबंध शिक्षकों का दर्जा देने, पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए शीघ्र पालिसी बनानेे, शारीरिक शिक्षकों एवं डीपीई को खेल ड्यूटी के दौरान यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता देने, सीएंडवी अध्यापकों को वरिष्ठता के आधार पर स्तरोन्नत करने, वर्ष 2009 के बाद के टीजीटी अध्यापकों की वरिष्ठ सूची जारी करने की मांग उठाई है। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग है कि उनकी मांगों को ध्यान में रखकर अध्यापकों के हितों में निर्णय लिया जाए।

Related posts