
शिलाई (सिरमौर)। सोलन-मीनस मोटर मार्ग पर जरवा के समीप वन विभाग शिलाई ने एक टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वाहन चालक से मौके पर ही चौदह हजार रुपये जुर्माना वसूला और खनन किया गया माल भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। वीरवार को सोलन मीनस मार्ग पर वन विभाग की शिलाई टीम ने एक टिप्पर को उस समय रंगेहाथ पकड़ा, जब वह सड़क के साथ अवैध रूप से रोड़ी निकाल रहा था वन विभाग की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पकड़े गए वाहन चालक से चौदह हजार रुपये की धनराशि बतौर जुर्माना वसूली। शिलाई के वन खंड अधिकारी विजयपाल ने बताया कि उन्हें काफी दिन से शिकायत मिल रही थी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन करने वाले को किसी भी सूरत मे नहीं बख्शा जाएगा ।
