भलेई स्कूल के निखिल और स्वाति रहे अव्वल

सुंडला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलेई में राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण दिवस बनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बलवीर पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में स्वाति नय्यर पहले और अलका दूसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में खुशबू पहले जबकि अनुराग दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में वरिष्ठ वर्ग में निखिल पहले जबकि भूपेश दूसरे स्थान रहे। कनिष्ठ वर्ग में सादित प्रथम और अवंतिका द्वितीय रही।
नारा लेखन वरिष्ठ वर्ग में भूपेंद्र प्रथम जबकि निखिल दूसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में अखिलेश पहले और शुभम दूसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सचिन और भूपेश पहले जबकि विशाल और शुभम दूसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में साहिल मांडला और विपिन क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर छात्रों द्वारा जागरूक रैली का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्रों ने बैनर और पट्टिकाओं के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पहले और दूसरे स्थान पर रहे छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर अध्यापकों में अनिल कुमार, दिनेश कुमार, गुरवचन, राज कुमार, कर्म चंद, विजय, संजय, मनोज, संजना और निर्मला उपस्थित रहे।

Related posts