
रामपुर बुशहर। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) की किन्नौर जिले की कार्यकारिणी में विस्तार कर दिया गया है। हिलोपा जिलाध्यक्ष चेतराम नेगी ने मस्तराम, हरदयाल सिंह तथा विमल कुमार को उपाध्यक्ष, जबकि शिवकुमार तथा राजेंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
शनिवार को रामपुर में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय कुमार, यशवंत सिंह, विद्या चंद, दीवान सिंह तथा शक्ति सिंह को सचिव, जबकि देव कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिवान सिंह, विनोद कुमार, रामपदम, मंगल सिंह, गंगा देव, सुभाष चंद, जगत सिंह, काहन चंद, तिलक राज, रामदासी, धर्म देवी, चंद्र कला, ललिता, विद्या सागर, शक्ति सिंह, फकीर चंद, अजय कुमार, उवर सिंह, सागर लामा, बलदेव सिंह, रामानंद, स्वतंत्र सिंह, मान सिंह, छेरिंग लाल, छेरिंग नरगू, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, विजय लक्ष्मी तथा छेरिंग लामो को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह को पूह, धर्मलाल को कल्पा और राजकुमार को निचार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। स्नेहलता को महिला मोर्चा, जयकृष्ण को युवा मोर्चा, नारायण सिंह को किसान मोर्चा, जबकि संज्ञा लाल को अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने महिला, युवा, अनुसूचित जाति और किसान मोर्चा प्रमुखों को कार्यकारिणी जल्द गठित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कार्यकारिणी में हर क्षेत्र को स्थान देने की कोशिश की है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है।
