
रोहडू। नवयुवक मंडल धारा के तत्वावधान में आयोजित सहारा कप 2013 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। शनिवार को कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच करालश तथा समोली टीम के बीच खेला गया। इसमें समोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में नौ विकेट खोकर 83 रन बनाए। समोली की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। करालश की ओर से जाहिर ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए करालश की टीम दस ओवरों में 71 रनों पर ढेर हो गई। करालश की ओर से सर्वाधिक जाहिर ने 25 रन बनाए। समोली ने करालश को 12 रन से पराजित किया। समोली के मोहित को मैन आफ दी मैच चुना गया। दूसरा मैच झटवाड़ी तथा थमटाड़ी के बीच खेला गया। इसमें थमटाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में पांच विकेट खोकर 93 रन बनाए। थमटाड़ी की ओर से दिप्पु ने सर्वाधिक 31 रन तथा दीपक ने 26 रन का योगदान दिया। झटवाड़ी की ओर से अमित ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए झटवाड़ी की पूरी टीम 37 रन पर ढेर हो गई। झटवाड़ी की ओर से अमित ने सर्वाधिक 14 रन का योगदान दिया। थमटाड़ी के लबली ने चार विकेट झटके। थमटाड़ी ने झटवाड़ी को 56 रनों से पराजित किया। थमटाड़ी के लबली को मैन आफ दी मैच चुना गया। तीसरा मैच मुंछाड़ा तथा शरमाली के बीच खेला गया। शरमाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में छह विकेट खोकर 107 रन बनाए। जगमोहन ने 44 रन का योगदान दिया। मुंछाड़ा की ओर से भोपिंद्र ने दो विकेट झटके। मुंछाड़ा की पूरी टीम 53 रन पर ढेर हो गई। मुंछाड़ा की ओर से भोपिंद्र ने सर्वाधिक 16 रन का योगदान दिया। शरमाली ने मुंछाड़ा को 54 रन से पराजित किया। शरमाली के जगमोहन को मैन आफ दी मैच चुना गया। चौथा मैच खशाधार तथा खलावन के बीच हुआ। खबर लिखे जाने तक मैच जारी था। इसकी जानकारी मंडल के प्रेस सचिव पृथ्वींद्र तारा ने दी।
