नहीं बनने देंगे बास्पा-एक प्रोजेक्ट : जगत

सांगला (किन्नौर)। विस उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि सांगला घाटी में प्रस्तावित बास्पा चरण-एक प्रोजेक्ट का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार इसके निर्माण के पक्ष में नहीं है। पूर्व में बास्पा-दो प्रोजेक्ट से भी यहां के लोग काफी नुकसान झेल चुके हैं। जिले के रकछम में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने फायदे के लिए निजी कंपनियों को धड़ाधड़ प्रोजेक्ट आवंटित किए। लेकिन, कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं करेगी। पूर्व सरकार ने लाडा पालिसी में बदलाव कर कड़छम-वांगतू प्रोजेक्ट की निर्माण कंपनी जेपी को 82 करोड़ का फायदा पहुंचाया। लेकिन, कांग्रेस सरकार जेपी से लोगों को हर हक दिलवाकर ही रहेगी। सरकार नियमों को दरकिनार करने वाली कंपनियों को भी नहीं बख्शेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, प्रवक्ता निर्मल नेगी, सचिव राजकुमार नेगी, पितांबर नेगी, रघुवीर सिंह, रतन लाल नेगी, प्रताप नेगी, कुलवंत नेगी, दिग्विजेंद्र नेगी, सरोज नेगी, संदीप नेगी, यशवंत सिंह, बद्री नेगी, इंद्र भगत नेगी, सूरज मोहन नेगी, मित्र बिंद्रा नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रधान रकछम टिकम नेगी, उपप्रधान राम लाल नेगी, छितकुल पंचायत प्रधान मुकेश नेगी, मनोज नेगी, बीडीसी सदस्य यंगचेन डोलमा, निर्मल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Related posts