
बिलासपुर। खारसी चौकी में करीब साढ़े तीन माह पूर्व दर्ज कराई गई एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की इस घटना में चिकित्सक की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अब जाकर बरमाणा थाना में अभियोग पंजीकृत करके जांच शुरू की है।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि खारसी चौकी में रामलाल ने गत 25 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामलाल का आरोप था कि गांव के ही कृष्णलाल, कांता व प्रयागो देवी ने उसके तथा कांता देवी व कमलेश के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की, जिसकी वजह से कांता व कमलेश को चोटें आई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उनकी एमएलसी हासिल की। चिकित्सक की अंतिम राय मिलने पर गत मंगलवार को बरमाणा थाना में आईपीसी की धारा 325, 323, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
