विकास-ज्योत्सना बने मिस्टर-मिस

बद्दी (सोलन)। बद्दी विवि के फार्मा वर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर फाइनल वर्ग की छात्रा ज्योत्सना मिस और विकास शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत विवि के वीसी डा. लोवीराज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तृतीय वर्ष के छात्र अमित ने ‘होका मारदी फिरां’ गीत पेश कर वाहवाही लूटी। छात्रा सरोज ने ‘कट दीतियों पुलिया बचाल छिडियों’ गीत पर नृत्य किया। मनदीप चहौान ने अपने सीनियरों की शान में शायरी की। उसके बाद जूनियरों ने सीनियरों को मंच पर बुलाया तथा उन्हें चिटों के आधार पर अपनी प्रस्तुति देने को कहा गया। जिसका सभी लोगों को लुत्फ उठाया।
बाद में फाइनल वर्ग के सभी बच्चों ने माडलिंग की। जिसके आधार पर मिस्टर व मिस का चयन हुआ। निर्णायक मंडल ने मनु अरोड़ा, अंकित कपूर और रमित शामिल रहे। डा. लोवीराज गुप्ता, कालेज के डीन अजय गोयल और फार्मा के प्रिंसिपल डा. नितिन वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपनी जीवन में अच्छा कार्य करें जिससे विवि का भी मान बढ़े।

Related posts