
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ जिला के चुनाव का विगुल बज गया है। इसके लिए संघ ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। संघ के जिला प्रधान अमरनाथ धीमान ने इस कार्य को खंड स्तर पर पांच कमेटियों के सुपुर्द कर दिया है।
जिला महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय चुनाव की सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए घुमारवीं प्रथम खंड, घुमारवीं द्वितीय, झंडूता, सदर तथा स्वारघाट के लिए पांच कमेटियों का गठन किया है। घुमारवीं खंड प्रथम के लिए जिला प्रधान अमरनाथ धीमान अध्यक्ष है। इसमें संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मुकेश वर्मा, विजय कुमार, जगदीश चंद व मनोहर लाल शामिल हैं। घुमारवीं द्वितीय खंड में प्रवीण चंदेल अध्यक्ष और सदस्य रमेश सांख्यान, देवेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, मदन लाल शर्मा व मस्त राम धीमान हैं। झंडूता में हंस राज शर्मा अध्यक्ष सदस्य डा. सदाराम शर्मा, अनिल गौतम, सुखदेव धीमान, विपिन बंसल, नंद लाल शर्मा, अश्वनी गौतम, रजनीश व राजेंद्र चौधरी हैं। स्वारघाट खंड में राजकुमार चौधरी अध्यक्ष और सदस्य खुशी राम, पवन कुमार, हुक्म सिंह, पहू लाल, योगेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व खुशहाल सिंह हैं। सदर खंड में विक्रम चंद वर्मा अध्यक्ष, सदस्य विजय पाल सिंह, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर, चंद्रशेखर, डीडी सिमर, बाबू राम सांख्यान व दीनानाथ शर्मा व चमन लाल शर्मा हैं। इन कमेटियों को 8 मई से पहले सदस्यता अभियान को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला भर की समस्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में कार्यरत पदोन्नत प्राध्यापकों से आग्रह किया है कि वे अपने संगठन की मजबूती के लिए बढ़ चढ़ कर सदस्यता अभियान में भाग लें। 8 मई तक सभी कमेटियों के अध्यक्ष अपने अपने खंड के सदस्य शुल्क को जिला वित्त सचिव सुमन चड्डा के पास जमा करवाएंगे। 12 मई को बरठीं स्कूल में चुनाव होंगे।
