
शाहतलाई (बिलासपुर)। बिलासपुर जिला में बर्तन चोर गिरोह सक्रिय है। बिलासपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गत दिवस बरठीं में घरों से आटा और बर्तन चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे। ताजा घटनाक्रम में लोगों ने मुस्तैदी के चलते कबाड़ की दुकान में चोरी के बर्तन बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ की दुकान में पीतल के बर्तन बेच रहे शख्स पर लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ कर रखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे थाने ले गई तो व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत घडीर के प्रधान भाग सिंह ने वीरवार को पुलिस थाना तलाई में सूचना दी की एक व्यक्ति बल्हसीणा बाजार में कबाड़ की दुकान में पीतल के बर्तन बेच रहा है। व्यक्ति को लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाना ले गई। पुलिस जवानों ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो वह अपना गुनाह कबूल कर बैठा। उसने पुलिस को बताया कि मलारी निवासी कलां देवी के घर से 2 पीतल के बर्तन चुराए है। जिन्हें वह कबाड़ी को बेच रहा था। पुलिस उपमंडला अधिकारी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी किए हुए पीतल के बर्तनों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए हुए समान की बरामद कर लिया है। उसकी पहचान देशराज उर्फ कालू सपुत्र ज्ञान चंद निवासी मलारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
