
चंबा। मुख्य डाकघर में सोने के सिक्के ब्रिकी के लिए रखे गए हैं। इन सिक्कों को स्विटजरलैंड की रिलायंस मनी इंफास्ट्रक्चर कंपनी डाकघर विभाग के माध्यम से बेचेगी। इन सिक्कों को खरीदने पर ग्राहकों को सात प्रतिशत की छूट मिलेगी। रिलायंस मनी इंफास्ट्रक्चर कंपनी के सहायक प्रबंधक सुतिक्षन वतिश ने बताया कि कंपनी की ओर से दो जून 2012 से स्थानीय डाकघर में सोने के सिक्कों को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जिला डाक विभाग की ओर से 1 किलो 560 ग्राम सोना और 181 सिक्के बेचे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सिक्के 0.5 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक के उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले ये सोने के सिक्के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। शुद्ध सोना खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसका धार्मिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से प्रसिद्ध धार्मिक उत्सवों अक्षय तृतीया, धनतेरस और दीपावली पर इसकी खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। 13 मई को अक्षय तृतीय उत्सव के उपलक्ष्य पर इन सोने के सिक्कों को सात प्रतिशत की छूट मिलेगी। इच्छुक ग्राहक मुख्य डाकघर से सिक्के प्राप्त कर सक ते हैं। इस अवसर पर मुख्य डाकघर के सहायक अधीक्षक तिलक राज भी मौजूद रहे।
बाक्स
अब तक बेचा आधा किलो सोना
रिलायंस मनी इंफास्ट्रक्चर कंपनी के सहायक प्रबंधक सुतिक्षन वतिश ने बताया कि एक वर्ष में पूरे देश में कंपनी ने डाकघर विभाग के माध्यम से लगभग 500 किलो सोना बेचा। कंपनी हिमाचल प्रदेश के 17 के करीब डाकघरों में सोने के सिक्कों को बिक्री के लिए रखा है। दो जून से पहली मई तक इन डाकघरों में 26 किलो सोने की सेल हुई। इसमें सबसे ज्यादा जीपीओ शिमला में ढाई किलो बिक्री हुई है।
