
चंबा। चंबा थाना में प्रवीन कुमार पुत्र ब्यास देव निवासी फाट सिढ़कुंड की शिकायत पर चालक रमेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि रमेश कुमार टेंपो नंबर एचपी 73-1074 को लेकर भलेई माता मंदिर से माणी जा रहा था, इसी दौरान नियाड़ी मोड के पास पहुंचा तो टेंपो एकदम सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में छह व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्हाेंने बताया कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
