
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां खाने के बाद करीब 40 स्कूली छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के चलते बुधवार को उन्हें पीएचसी मढ़ी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। यह मामला सरकाघाट उपमंडल की बिंगा पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी का है। आयरन की गोलियां खाने से शिक्षकों की तबीयत भी खराब हो गई। वीरवार को भी तीन छात्राएं पीएचसी लाई गईं। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विक्रम राठौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को छात्रों को आयरन की गोलियां दी गई थीं। इससे पूर्व बिलासपुर के एक स्कूल में भी आयरन की गोलियां खाने से दर्जनों बच्चे अस्पताल पहुंच गए थे। उधर, पीएचसी मढ़ी में तैनात फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि खाली पेट एनीमिया की गोली खाने से बच्चों को गैस्टिक, पेट दर्द और उल्टियां होने लगी थीं। उन्हें जरूरी दवाइयां देने के बाद शाम को छुट्टी दी गई। वीरवार को प्रियंका, पूजा और सपना उपचार को स्वास्थ्य केंद्र में आईं। वहीं, बीएमओ संधोल संजय कुमार का कहना है कि पीएचसी मढ़ी से बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी। तत्काल एक कर्मचारी भेजकर बच्चों को दवाइयां और इंजेक्शन देने के निर्देश दिए थे।
इनकी बिगड़ी थी तबीयत
आयरन गोली खाने से अर्पणा, कुसुम, शिल्पा, रीतिका, पल्लवी, कशिश, श्वेता, शिवम, शुभम, कुबेर, आकाश, नितेश, पंकज, हिमानी, प्रशांत, प्रवीण, पंकज, रबीना, अंजलि, शिवानी, शीतल, ज्योति, प्रिया, नंदिनी, प्रियंका, प्रिया, कविता, नेहा, रिया, प्रियंका, प्रवीण, नेहा प्रभात, आंचल, सोम दत्त, सौरभ, साहिल, निखिल, नेहा, नीरज, आकाश, प्रदीप, कविता, भावना, रविकांत, अभिषेक की तबीयत खराब हुई थी।
