
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी के दर पर पहुंच कर एक श्रद्धालु ने जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति ले ली है। मंदिर की चढ़ाई चढ़ते वक्त एक श्रद्धालु की अचानक हृदय गति रुक गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तकरीबन 70 वर्षीय ये श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए नयनादेवी आ रहा था।
जानकारी के अनुसार सामाणा निवासी राम लाल अपने पौते सागर और पड़ोसी फतेह चंद के साथ माता के दर्शन के लिए नयनादेवी जा रहा था। मंदिर की चढ़ाई चढ़ते वक्त अचानक उसे दिल का दौरा पड़ गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
