
चंबा। मनरेगा के तहत अब पंचायतों के विकास को और गति मिलेगी। अब योजना के तहत आंगनबाड़ी केेंद्र और खेल के मैदान बनाने को भी मंजूरी दे दी गई है। योजना के तहत हर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने का प्रावधान रहेगा। पहले मनरेगा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की व्यवस्था न होने से कई गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बिना भवन ही चल रहे हैं। अब योजना के तहत मंजूरी मिलने से सभी आंगनबाड़ी भवनों को अपने केंद्र मिल जाएंगे। पहले इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से भी बजट मिलता था।
योजना के तहत अब पंचायतों में बच्चों को खलने के लिए मैदान बनाने का भी प्रावधान रहेगा। खेल मैदान बनने से खेलों में रचि लेने वाले युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। डीआरडीए के पीओ राम प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत अब आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन भी बनाए जाएंगे। इससे पहले संबंधित विभाग के माध्यम से ही केंद्रों के भवन बनते थे। अब पंचायतें ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर आंगनबाड़ी भवन और खेल मैदान के शेल्फ पारित करवा सकती हैं।
