चिकित्सा बिलों का भुगतान अटका

अर्की (सोलन)। राज्य पेंशनर कल्याण संघ की अर्की इकाई के सदस्यों ने चिकित्सा बिलों की अदायगी में हो रही देरी पर असंतोष जताया है। बुधवार को एसोसिएशन की अर्की इकाई के प्रधान देव राज गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सदस्यों ने पेंशनरों के पिछले दो साल से लंबित पड़े चिकित्सा बिलों की अदायगी शीघ्र करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई।
बैठक में पंजाब की तर्ज पर 65 से 75 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके पेंशनरों को पांच दस एवं पंद्रह प्रतिशत अभिवृद्धि की स्वीकृति प्रदान करने की मांग भी प्रदेश सरकार के समक्ष रखी है। इस मौके पर कृष्ण सिंह चौहान, हरी कृष्ण वर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, चेत राम ठाकुर, लेखराम ठाकुर, नेकी राम ठाकुर, शिवराम पाल, रत्न चंद, छज्जू राम नेगी, रोशन लाल वर्मा और प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।

Related posts