फैक्टरी गेट के बाहर प्रभावितों का हल्ला

बरमाणा (बिलासपुर)। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। छठे दिन समिति के बैनर तले प्रभावितों और विस्थापितों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल करने वालों ने एसीसी कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। समिति का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
बुधवार को समिति के प्रधान अमरजीत की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बरमाणा चौक से पंचायत घर तक नारे लगाते हुए जलूस निकाला। इसके बाद बरमाणा में एसीसी कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की गई। विस्थापित नेताओं ने दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एकत्रित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एमओयू से लेकर प्रत्येक स्तर पर विस्थापितों के हितों की अनदेखी हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए तत्कालीन राजनेताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर अब तक के सभी नेताओं ने अपने स्वार्थ सिद्ध किए है। परमवीर ठाकुर, अनिल कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, राज कुमार, विक्त्रस्म, पवन शर्मा, कमलेश, सुखा देवी, सत्या देवी, विद्या देवी, चिंता देवी, पानो देवी, राकेश, मदन शर्मा ने चेताया है कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विधायक बंबर ठाकुर का समर्थन उनके साथ है।

Related posts