चंगर और पलम में लगेंगे 10 हैंडपंप : बाली

नगरोटा बगवां (कंागड़ा)। परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां हलके में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए चंगर और पलम क्षेत्र में 10 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सरोत्री, नगरोटा बगवां, पठियार, सेराथाना और रजियाणा में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि चंगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभान्वित करने वाली 5 करोड़ की लागत की एक पेयजल योजना व नगरोटा बगवां कस्बे में फायर ब्रिगेड व्यवस्था, पीने के पानी की 6 करोड़ से निर्मित होने वाली बहुउद्देशीय योजना को शीघ्र चालू किया जाएगा। इसके लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। नए बस अड्डे से औद्योगिक क्षेत्र के संपर्क मार्ग को आरसीसी करने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। नगरोटा बगवां में पार्किंग व्यवस्था के लिए पशु चिकित्सालय की कुछ भूमि लेने की प्रक्रिया जारी है। नगरोटा बगवां रेफरल अस्पताल में मानकों के हिसाब से सभी सुविधाएं जुटाने का भी प्रयास किया जा रहा है। मस्सल के राजकीय उच्च विद्यालय को जमा दो का दर्जा देने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Related posts