नेरली संपर्क मार्ग का उद्घाटन

नालागढ़ (सोलन)। सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि नालागढ़ विस क्षेत्र से बीते लोस चुनाव में उन्हें सर्वाधिक 8400 मतों की बढ़त मिली थी और उन्होंने भी क्षेत्र की 25 पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 55.25 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। वे विस क्षेत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्र डोली, नंड, रामशहर और बनसाई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी जारी 2 लाख रुपये की निधि से साई चड़ोग पंचायत के नेरली संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस संपर्क मार्ग के बनने से 25 परिवार लाभान्वित हुए हैं।
इस मौके पर विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि आगामी 2014 लोस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से कमर कस दी है और इस बार भी सांसद प्रत्याशी को यहां से रिकार्ड बढ़त दिलाई जाएगी। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर और बहादुर खान, विशेष आमंत्रित सदस्य आशुतोष वैद्य, नालागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष टेकचंद चंदेल, जिला उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, मंडल महामंत्री नसीब चौधरी और नंदलाल धीमान, डोली पंचायत प्रधान सत्या देवी, उपप्रधान प्रेमलाल, साई चड़ोग प्रधान रामप्यारा, धर्माणा पंचायत प्रधान सत्या देवी, रामस्वरूप डोली, कर्मचंद, सतीश, प्यारा लाल और श्रीराम आदि मौजूद रहे।

Related posts