सोलन-शिमला में भूकंप के झटके

सोलन। ईरान और पाकिस्तान बार्डर में आए तीव्र भूकंप के झटके सोलन समेत हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शाम 04 बजकर 14 मिनट पर दो हल्के छटके लगे हैं। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्टर स्केल मापा नहीं जा सकता है।
मौसम विभाग के निदेशक डा मनमोहन सिंह ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल के कुछ हिस्से में यह छटके महसूस किए गए हैं। खासकर सोलन और शिमला में भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप का मुख्य केंद्र बिंदू ईरान और पाकिस्तान का बार्डर एरिया रहा है। भूकंप काफी तीव्र गति से था, लिहाजा इसकी कंपन हिमाचल में भी महसूस की गई है। यह भूकंप नहीं है, लिहाजा हिमाचल में रिक्टर स्केल मापा नहीं जा सकता।

Related posts