सरकारी नौकरी की राह नहीं आसान

सोलन। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को चयन बोर्ड हमीरपुर ने विभिन्न श्रेणी के 357 पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा 7 जुलाई से 30 अगस्त तक होगी। लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने से जहां युवाओं को नौकरी की आस जगी है, वहीं आवेदकों की अधिक संख्या से प्रतिस्पर्धा भी बहुत बढ़ गई है। एक पद के लिए लगभग 280 युवाओं ने आवेदन किया है।
आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के 357 पदों के लिए 99972 से एक लाख तक युवाओं ने आवेदन किया है। जिसमें सबसे अधिक अलाइड सर्विसेज के 34 पदों के लिए 38089 लोगों ने आवेदन किया है। क्लर्क के पदों के 19 पदों के लिए 20824 युवाओं ने आवेदन किया है। इलेक्शन कानूनगो के 5 पदों के लिए 6604 युवाओं ने आवेदन किया है। दूसरी तरफ कंप्यूटर आपरेटर के 80 पदों के लिए 10348, पीईटी के 39 पदों के लिए 6414, ड्राइंग टीचर के 22 पदों के लिए 3335, डाटा एंट्री ओपरेटर के 32 पदों के लिए 2951, स्टेनो टाईपिस्ट के 39 पदों के लिए 1646, जेई इलेक्ट्रिकल के 3 पदों के लिए 1315, जेई मकेनिकल के 7 पदों के लिए 1326, जूनियर एनालिस्ट के 1 पद के लिए 432, जूनियर औडिटर के तीन पदों के लिए 561, हवलदार क्वाटर मास्टर के 8 पदों के लिए 101, जूनियर टेक्निकल एसिस्टेंट के 4 पदों के लिए 75, रिस्टोरर के 3 पदों के लिए 1601, अधीक्षक के 5 पदों के लिए 1436, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 21 पदों के लिए 415 दौड़ में है।
वहीं फलाई ब्वाय के 1 पद के लिए 19, एईओ के 12 पदों के लिए 30, साईंटिफिक एसिस्टेंट के 01 पद के लिए 765, रिसर्च एसिस्टेंट के 6 पदों के लिए 790, लाइब्रेरियन के 1 पद के लिए 439, लिडिंग फायर मेन के 6 पदों के लिए 39, लैबोरट्री एसीस्टेंट के 1 पद के लिए 144, स्टेनो टाइपिस्ट के 2 पदों के लिए 85, सीनियर एसीस्टेंट एकाउंटस के 2 पदों के लिए 178 युवाओं ने आवेदन किया है।

Related posts