पैट शिक्षकों के नियमितीकरण को बनाएं ठोस नीति : संघ

नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की जिला इकाई ने मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान दर्जनों प्राथमिक सहायक अध्यापकों ने बैठक में शिरकत की।
संघ की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने पैट शिक्षकों की मांगों पर विस्तार से संघ से जुड़े पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान सरकार से मांग की गई कि पैट शिक्षकों की मांग को प्रमुखता के आधार पर निपटाया जाए। इसके अलावा पैट शिक्षकों के नियमितीकरण बारे एक ठोस नीति जारी की जाए।
इससे पूर्व प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की जिला इकाई आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी से मिली। शिक्षकों ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि संघ की कई लंबित मांगे लंबे अरसे से लटकी हैं। इन लंबित पड़ी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उधर बैठक मे निर्णय लिया गया कि संघ से जुड़े जो पदाधिकारी तथा सदस्य निष्क्रिय हो चुके हैं वह अपना कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।
बैठक में महासचिव रणदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मामराज तोमर, अनिल शर्मा, देवेंद्र कुमार, प्रताप, आत्मा राम शर्मा, ओमदत्त, मामराज ठाकुर, सविता शर्मा तथा किरण आदि उपस्थित थे।

Related posts