
बिलासपुर। डीपीई संघ की बिलासपुर जिला इकाई ने इस वर्ग को ग्रेड-पे व टाइम स्केल का लाभ देने की मांग उठाई है। संघ ने निर्णय लिया है कि जल्द ही इस मांग को लेकर शिक्षा निदेशक से मुलाकात की जाएगी। संघ ने इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
डीपीई संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रदेश में अन्य सभी वर्गों के शिक्षकों को ग्रेड-पे का लाभ दिया जा चुका है। इस स्तर पर केवल डीपीई को इससे वंचित रखा गया है। यह उनके साथ सरासर अन्याय है। अपने साथ हुए इस भेदभाव से डीपीई का मनोबल टूट रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि डीपीई को ग्रेड-पे प्रदान करने की मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही शिक्षा निदेशक से मुलाकात करेगा। यह मांग पूरी होने पर प्रदेश के सभी स्कूूलों में कार्यरत डीपीई को इसका लाभ मिल सकेगा। संघ ने डीपीई को ग्रेड-पे व 4-9-14 का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। बैठक में संघ के महासचिव विजय पाल चंदेल, कोषाध्यक्ष सुरजीत कुमार व प्रेस सचिव विकास पुंडीर के साथ ही पवन कुमार, डा. भारत भूषण चब्बा, अनिल वर्मा, अरुण, पवन शर्मा, जगदेव मेहता, प्रेम वशिष्ट, स्वतंत्र, विनय, कुलवंत, अश्वनी कुमार, संजय, अमरजीत ठाकुर, दौलतराम ठाकुर, कपिल ठाकुर, राजेंद्र, दीनानाथ, पवनवीर, निक्काराम, जगदीश, प्रवेश राणा, राजपाल, नरेश, शुभम, सुच्चा सिंह, अशोक, कुलदीप, कमलजीत व रामलाल आदि ने भाग लिया।
