
चंबा। हिमाचल दिवस पर जिले के 32 स्कूलों को पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार निर्मल भारत अभियान के तहत जिला तथा ब्लाक में प्रथम स्थान हासिल करने पर मिले। पुरस्कार विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने दिए दिए। प्राइमरी स्कूल कमलाड़ी, राजकीय मिडिल स्कूल सिद्धपुर और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहला क ो स्वच्छता में जिले भर में पहला स्थान हासिल करने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। प्राइमरी स्कूल चन्हौता, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नैनीखड्ड, प्राइमरी स्कूल चिम्मा, तरेला, सलूणी और देवीकोठी को ब्लाक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने पर 20-20 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
दूसरा स्थान प्राप्त करने पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दियाल, जांगला, द्रमण, तरेला, नलेड और कुठेड़ को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इस मौके पर मिडिल स्कूल सथली, साडल, हिबरा और बिहाली को 20-20 हजार, मिडिल स्कूल ककीरा, धिमला और लेसुईं को ब्लाक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इसी तरह स्वच्छता में ब्लाक स्तर पर पहला स्थान हासिल करने पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर, सरोल, बई का बाग, चूड़ी, मलाल और भंजराडू को 20-20 हजार जबकि सीनियर सेंकें डरी स्कूल रुणुकोठी, परछोड़, शिरकुंड को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
