आज होगा दुराचार पीड़िता का एमआरआई

धर्मशाला। दुराचार पीड़ित युवती का बुधवार को टीएमसी में एमआरआई (मेग्नेटिक रेजोलेंट इमेजिज) टेस्ट होगा। इससे पहले पीड़िता का टीएमसी में मनोवैज्ञानिक टेस्ट हुआ है। फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं होने के उपरांत पुलिस ने दुराचार पीड़िता को टांडा मेडिकल अस्पताल में भरती करवाया था। वहां पीड़िता के पिछले दो हफ्तों से विभिन्न टेस्ट करवाए जा रहे हैं। मेडिकल बोर्ड पीड़ित युवती के सभी टेस्टों का गहन अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेगा।
गौरतलब है कि बीते माह 18 से 22 मार्च तक आयोजित आल इंडिया पुलिस गेम्स के दौरान अर्धसैनिक बल के एक जवान पर दुराचार का आरोप लगा था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा मोहित चावला ने कहा कि टांडा मेडिकल अस्पताल में पीड़िता का वीरवार को एमआरआई टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts