गैस सिलेंडर हादसे की मांगी न्यायिक जांच

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर में छह अप्रैल की रात को गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग से दंपति की मौत के बाद लोगों के बीच रोष व्याप्त है। नपं अध्यक्ष सुनीता कुमारी और उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सीएम से मांग की गई है कि हादसे की न्यायिक जांच हो और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। साथ ही ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इलाके में कुछ अंतराल के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से हादसे होते रहे हैं। इन हादसों में लोग बाल-बाल बच गए थे। इधर, इस हादसे में घायल तिलक राज को देहरा अस्पताल से टांडा अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तिलक राज की टांगें भी काफी झुलस गई थीं।

Related posts