शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने पर गरमाई सियासत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलान्यास पट्टिकाओं को उखाड़ने पर सियासत गरमा गई है।
राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बिना नाम लिए एक दूसरे पर संदेह जता रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अब तक सात शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी जा चुकी हैं। इनमें 6 विकास योजनाओं भाजपा कार्यकाल के दौरान की है। जबकि दो वर्ष पहले तोड़ी सतौन पुल की पट्टिका कांग्रेस कार्यकाल की थी। धड़ाधड़ा तोड़ी जा रही विकास की शिलान्यास पट्टिकाओं पर भाजपा मंडल काफी नाराज है। मंडल कार्यकर्ताओं की शीघ्र बैठक रखकर, आगामी कार्यवाही का फैसला लेगी।
राजनैतिक संगठनों में वाक युद्ध शुरू हो गया है। एक दूसरे की तरफ अप्रत्यक्ष रूप से उंगली उठा रहे हैं। अब तक जिले के पांवटा, शिलाई व रेणुकाजी विस क्षेत्र में सात विकास योजनाओं की पट्टिकाओं को तोड़ने की बात सामने आई है। इनमें दो मामले दो वर्ष पहले के हैं। इनमें घारटीधार के बाईला उप स्वास्थ्य केंद्र भवन व मिश्रवाला स्कूल भवन योजना पट्टिकाएं शामिल हैं। इनकी पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। अब तक कुल सात मामलें हैं, इनमें मानपुर देवड़ा पुल, शिवपुर स्कूल भवन, बनौर खड्ड पुल, रेणुका विस के रजाणा खूड़ द्राविल पेयजल योजना, सतौन पुल, मिश्रवाला स्कूल व बाईला उप स्वास्थ्य केंद्र भवन योजना शामिल हैं। इनमें से दो वर्ष पूर्व सतौन पुल शिलान्यास योजना ही कांग्रेस कार्यकाल के समय की पट्टीका लगी थी। बाकी सभी भाजपा कार्यकाल के समय के शिलान्यास योजनाएं शामिल हैं। इस मुद्दे को लेकर राजनैतिक दल व नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं जताई हैं।

Related posts