संसद में गूंजेगा बीपीएल चयन मुद्दा

बैजनाथ (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने भी आईआरडीपी (बीपीएल) परिवारों के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। सुशांत जल्द ही लोकसभा में इस चयन प्रक्रिया पर कुछ परिवर्तन करवाने के लिए सुझाव देने वाले हैं। डा. सुशांत का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश की पंचायतों में इस वर्ग में पंजीकृत हो कर लाभ ले रहे 50 प्रतिशत लोग इस सुविधा के पात्र व्यक्ति नहीं हैं। इससे पूर्व प्रदेश भर की विभिन्न पंचायतों में बीपीएल सुविधा से वंचित रहने वाले निर्धन लोग बीपीएल चयन प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। सांसद सुशांत का मानना है कि इस सिस्टम में बदलाव की आवश्यकता है और सूची के चयन का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों के बजाए सरकारी प्रतिनिधि को सौंपा जाना चाहिए। उनका मानना है कि इस सूची में नाम न होने की स्थिति में कुछ परिवार बड़ी बीमारी होने पर मिलने वाली पौने दो लाख की सहायता राशि से वंचित रह रहे हैं। जबकि अपात्र लोग इसका लाभ ले रहे हैं। ग्राम सभाएं एक दिन न हो कर एक माह तक होनी चाहिए तथा घोषणा करने वाले व्यक्ति से एफेडेविट लिया जाना चाहिए।

बैजनाथ (कांगड़ा)। मानीटरिंग कमेटी की बैठक की सही जानकारी न होने पर अधिकांश विभागों के कर्मचारियों को बैठक में आने के उपरांत फिर से अपने कार्यालयों में वापस जाना पड़ा और कुछ समय के बाद यह अधिकारी और कर्मचारी विभागीय दस्तावेजों तथा पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हुए। बीडीओ कार्यालय को समय पर सूचना न मिलने पर विभागीय अधिकारियों को देरी से सूचित किया जा सका। डा. राजन सुशांत ने बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों के नादारद रहने पर आपत्ति जताई।

Related posts