90 लाख रूसी नशे की लत के शिकार!

मास्को: रूस में करीब 90 लाख लोग मादक पदार्थों की लत का शिकार हैं। रूस की संघीय मादक पदार्थ नियंत्रण सेवा के प्रमुख विक्तोर इवानोव ने यह बात कही है। मास्को में एक प्रेस वार्ता में इवानोव ने बताया कि करीब 88 लाख रूसी नशे के आदी हैं और लगभग एक करोड़ 80 लाख लोग कम से कम एक बार मादक पदार्थों का सेवन करते हैं। रूस दुनियाभर में प्रति व्यक्ति हेरोइन की खपत में पहले नम्बर पर है। नशा करने वालों में 90 प्रतिशत लोग हेरोइन लेते हैं।

हेरोइन का बाजार रूस में करीब 6 अरब डॉलर का है। इवानोव ने कहा कि उनकी एजेंसी और आंतरिक मंत्रालय मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में संलिप्त लोगों का पूरा लेखा जोखा रखने की तैयारी कर रही है। अगले साल मार्च महीने में नशे के आदी लोगों के लिए राज्य सरकारों के द्वारा सुधार कार्यक्रम चलाए जाने की भी योजना है।

Related posts