
अबोहर: नार्कोटिक्स सैल रेंज फाजिल्का के प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर ने पुलिस पार्टी सहित 2 युवकों को 850 ग्राम अफीम सहित काबू कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नार्कोटिक्स सैल प्रभारी दर्शन सिंह लाहौर व सहायक सब-इंस्पैक्टर रविन्द्र शर्मा, हवलदार हरजिन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह, रणवीर सिंह व पुलिस पार्टी सहित किलियांवाली बाई-पास पर गश्त कर रहे थे कि सामने से संदिग्धावस्था में मोटरसाइकिल पर आ रहे 2 युवकों की रोककर तलाशी ली तो उनसे अफीम बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान सुशील सिंह पुत्र पाल सिंह व जैन कुमार पुत्र सतपाल वासी रामपुरा नारायणपुरा के रूप में हुई है जिन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
