
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शनिवार को 7 सीनियर पुलिस अधिकारियों के प्रबंधकीय आधार पर तबादले कर दिए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आई.पी.एस. एस.के. अस्थाना, आई.जी.पी. भटिंडा को आई.जी.पी. माडर्नाइजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि आई.पी.एस. प्रमोद बान को आई.जी.पी.एस. पी.यू. पंजाब नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार आई.पी.एस. लोक नाथ आंगरा को कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर, एस.के. सिंह आई.जी.पी. सुरक्षा, ए.के. पांडे को आई.जी.पी. मानवीय अधिकार पंजाब, अमर सिंह चाहल आई.पी.एस. को डी.जी.आई. पटियाला और बलकार सिंह सिद्धू आई.पी.एस., डी.आई.जी. इंटैलीजैंस नियुक्त किया गया है। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
