7वीं क्लास की बच्ची का आरोप: टीचर ने मुंह पर सैंडल मारा

चंडीगढ़: सोशल वैल्फेयर डिपार्टमैंट के डायरैक्टर राजेश जोगपाल ने मंगलवार को इंस्टीच्यूट फॉर ब्लाइंड का दौरा किया और वहां पढऩे वाले बच्चों से बात की। इसी इंस्टीच्यूट में सातवीं क्लास में पढऩे वाली एक बच्ची ने आरोप लगाया है कि उसकी टीचर ने उसके मुंह पर सैंडल से प्रहार किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के सोशल वैल्फेयर डिपार्टमैंट ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में एक टीम का भी गठन किया गया है।

जोगपाल ने स्कूल मैनेजमैंट से भी बात की। गठित की गई टीम स्कूल के बच्चों और टीचर्स से बात करने के बाद डिपार्टमैंट के डायरैक्टर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। स्कूल मैनेजमैंट को कहा गया है कि स्कूल लैवल पर जो इंक्वायरी इस मामले में की जा रही है उसकी रिपोर्ट भी डिपार्टमैंट को सौंपी जाए। डिपार्टमैंट की टीम जिसमें वूमैन एंड चाइल्ड प्रोटैक्शन कमेटी के भी मैंबर शामिल हैं भी मामले में जांच करेंगे जिसके लिए स्कूल मैनेजमैंट को सहयोग देने के लिए कहा गया है।

1 सप्ताह में पूरी होगी मामले की जांच

राजेश जोगपाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डिपार्टमैंट की तरफ से टीम बनाई गई है जो कि पूरी जांच मामले की करेगी। जिस टीचर, बच्ची, क्लास व स्टाफ से टीम बात करेगी। उसके बाद ही इस मामले में कुछ फैसला किया जा सकेगा। जोगपाल ने कहा कि अगर बच्ची को मारा गया है तो प्रशासन अपनी पॉलिसी के हिसाब से मामले में सख्त कार्रवाई करेगा। एक सप्ताह के अंदर ही इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।

Related posts