
सोल: उत्तर कोरिया ने अपने एक बयान में बताया कि वह 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान बिछुड़े परिवारों के दोबारा मिलने के दक्षिण कोरिया के प्रस्ताव से सहमत हो गया है। उत्तर कोरिया का कहना हैं कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का यह एक और कदम है।
नार्थ कोरिया की अधिकृत कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि 4 अक्टूबर को इंटर कोरियाई समिट-2007 के वर्षगांठ के दौरान एक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी बिछुड़े परिवारों को मिलाया जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क गेअन-हे की अपील के बाद उत्तरी कोरिया ने यह कदम उठाया है। इस अपील में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उत्तरी कोरिया से दिल खोलकर आगे बढऩे की बात कही थी।
