500 पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में व्यवस्थाओं को लेकर लोनिवि, आईपीएच और बिजली बोर्ड ने कमर कस ली है। मेले में 500 पुलिस कर्मचारियों पर सुरक्षा का जिम्मा रहेगा, जबकि 80 भूतपूर्व सैनिक भी अपनी सेवाएं देंगे।
भरर्वाइं से चिंतपूर्णी एवं शीतला मंदिर मेला क्षेत्र में विभाग ने सड़कों पर टारिंग और पैच वर्क शुरू कर दिया है। वहीं, बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने भी लाइनाें का निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि मंदिर के 300 मीटर की दूरी तक लंगर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लंगर संस्थाओं को 12 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। इसमें से 4 हजार रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि मेले में न्यास की ओर से फ्री मेडिकल कैंप, पार्किंग सुविधा विभिन्न स्थानाें पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा अस्थायी शौचालय बनाए जा रहे हैं। मंदिर अधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई को भरवाईं में ट्रस्ट की बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधीश अभिषेक जैन करेंगे।

इनसेट
1. मेले में मंदिर को दुल्हन की तरह सजाने के लिए दिल्ली से आए लगभग के 25 के करीब कर्मचारी अपने कार्य में जुट गए हैं।
2. मेले में 80 भूतपूर्व सैनिकाें के अलावा 500 पुलिस कर्मचारियों पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होगा।
3. सफाई व्यवस्था के लिए 40 अस्थाई कर्मचारी एवं मंदिर परिसर में अतिरिक्त 50 के करीब सेवादार अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

Related posts