50 प्रतिशत ग्रामीण रूट अभी पूरे बहाल नहीं

रोहड़ू। क्षेत्र में एचआरटीसी बस सेवा अभी भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। 50 प्रतिशत रूटों पर अभी भी निगम की बसें आधा ही सफर तय कर रही हैं। हालांकि, शिमला राजमार्ग पर बसें नियमित रूप से चलनी शुरू हो गई हैं। बस सेवाएं पूरी तरह से बहाल न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोनिवि अधिकांश सड़कों को खोलने का दावा तो कर रहा है लेकिन कुछ मार्गों पर बड़े वाहन नहीं चल पा रहे हैं।
पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ख्याली राम ने बताया कि रूटों पर बसें नियमित रूप से चलनी शुरू हो गई हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ रूटों को छोड़कर बाकी सभी बसें भेजी जा रही हैं। शिमला रूट पर चलने वाली सभी बसें भी नियमित रूप से चल रही हैं। 50 प्रतिशत ग्रामीण मार्ग अभी पूरी तरह से नहीं खोले गए हैं। इस कारण बसें रूटों पर पूरा सफर तय नहीं कर पा रही हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता करतार चंद ने बताया कि अधिकांश सड़कें बहाल कर दी गई हैं। कुछ सड़कों को बहाल का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही सभी सड़कें बहाल कर दी जाएंगी।

Related posts