
लुधियाना: हर काम को दिल व शौक से करना चाहिए और उस काम को इंज्वाय के साथ करना चाहिए। यह विचार जूनियर मास्टर शैफ स्वाद के उस्ताद टी.वी. शो में कार्य कर रहे विश्व प्रसिद्ध शैफ सुरजन सिंह जॉली ने विशेष बातचीत में व्यक्त किए। जॉली ने बताया कि उनका जन्म अमृतसर में हुआ मगर इस समय उनका निवास स्थान चंडीगढ़ है। उन्होंने बताया कि जब वह बचपन में थे तब उनके घर तंदूरी परांठे बहुत बनते थे।
उन्होंने कॉलेज की शिक्षा चंडीगढ़ से प्राप्त की है। फिर होटल मैनेजमैंट के लिए अचानक ऑल इंडिया की परीक्षा दी और मैरिट में स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात जयपुर गए और टे्रङ्क्षनग की। इसके पश्चात दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में नौकरी और 1998 में वह मुम्बई पहुंचे। एक कतन में 2 वर्ष काम किया। जौली ने बताया कि इसके बाद गोवा में मैरियट होटल का पहला होटल खुला जहां नौकरी की तथा इसके बाद मुम्बई जे.डब्ल्यू मैरियट में कार्य किया।
इसके बाद दुबई में कार्य करने बाद पांच वर्ष लंदन में शैफ के तौर पर अपना नाम कमाया और 2011 में वह मुम्बई आ गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब मै बैंगलोर में था तो मुझे इस टी.वी. शो के लिए कॉल आई। इस शो के साथ जुडऩे का मतलब लोगों के साथ जुडऩा है। शो में इन बच्चों को देखकर मुझे अपना बचपन याद आ जाता है। उन्होंने कहा रियालटी शोज़ बच्चों के लिए लाभदायक है क्योंकि बच्चों को इससे अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है और बच्चों के टैलेंट को देखकर हम हैरान हो जाते हैं।
अमिताभ की पार्टी बनी यादगार: जॉली ने बताया कि वैसे तो उन्होंने कई विश्व प्रसिद्ध नामों को अपने हाथ का बना हुआ खाना खिलाया है, मगर अमिताभ बच्चन के 68वें जन्मदिन की पार्टी मेरे लिए एक यादगार बन गई। इसके अलावा माधुरी दीक्षित की शादी, सुनील शैट्टी के भाई की शादी व सोनाली बेन्द्रे आदि की पार्टियों के लिए वह शैफ के रूप में कार्य कर चुके हैं।
