45 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल

धर्मपुर (सोलन)। भाजपा कसौली मंडल की कार्यसमिति का गठन शनिवार को कसौली में किया गया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में 45 सदस्यों को कार्यसमिति में शामिल किया गया।
सिंगला ने बताया कि कार्य समीति में कसौली विस क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। 45 सदस्यों की कार्यसमिति बनने के पश्चात मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। चुने गए 45 सदस्यों में विरेंद्र ठाकुर (चामत भड़ेच), प्रेम ठाकुर (गढ़खल), राजकुमार शर्मा (नारायणी), मदन शांडिल (समोल), मदनमोहन मेहता (गुल्हाड़ी), दौलत ठाकुर (परवाणू), कैप्टन राजेंद्र ठाकुर (परवाणू), मनसी देवी (सुबाथू), सुषमा देवी (धर्मपुर), नरेंद्र ठाकुर (सुल्तानपुर), हीरानंद शर्मा (चेवा), अश्वनी शर्मा (परवाणू), निशा शर्मा (परवाणू), स्वर्ण सिंह (कमलोग), सरस्वती देवी (ककड़हट्टी), रोशन शर्मा (जाडली), नरेश ठाकुर (लड़ाह), रविंद्र शर्मा (कोटबेजा), जोगिंद्र शर्मा (कोट), बिमला दास (कसौली), कृष्णा (कसौली), विजयपाल (बांजनी), कृष्णा मंडयाल (परवाणू), राजेश बंसल (धर्मपुर), किरपाराम (रौड़ी), पुष्पा पंवर (शिल्लड़), सुरजीत लांबा (धर्मपुर), महेंद्र ठाकुर (जाबली), किरपाल सिंह (कोटी), प्रकाश शर्मा (भोजनगर), किशन ठाकुर (प्राथा), जयप्रकाश (कैंथड़ी), रमा देवी (कुमारहट्टी), राजेंद्र ठाकुर (पटामोड़), बृजलाल ठाकुर (मसूलखाना), सुनील ठाकुर (टक्साल), रूपा ठाकुर (भारती), टेकचंद ठाकुर (हरिपुर), श्रीराम कौशल (पट्टाबरौरी), विरेंद्र वर्मा जाबल (जमरोट), कर्मचंद ठाकुर (कसौली), शमशेर मेहता (रणों), विनोद मरवाह (सुबाथू), प्रेमचंद शर्मा (चम्मो) और चंद्रप्रभा (जाबली) से शामिल हैं।

Related posts