
नोएडा। प्राधिकरण की 27 मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक से सेक्टर-123 में प्रस्तावित 400 केवी सबस्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसे बनाने के लिए विद्युत निगम और नोएडा प्राधिकरण के बीच समझौते की शर्तों पर बोर्ड से मंजूरी दिलाने के लिए एजेंडे में शामिल किया गया है। शर्तें तय होने के बाद इसे बनाने वाली कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि देशभर में सिर्फ चार कंपनियां हैं जो 400 केवी के सबस्टेशन बनाती हैं। भेल उनमें से एक है। इस बिजली घर को बनाने में दो सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसका इंतजाम प्राधिकरण के जिम्मे है। वहीं, इस बार प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 40 से अधिक एजेंडे शामिल किए जा रहे हैं।
