
हमीरपुर। हमीरपुर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग के 40 चालान किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बिगडै़ल वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। इसके चलते पुलिस ने 11 हजार रुपए जुर्माना बसूल किया है। वहीं एसपी जगत राम का कहना है कि बिगडै़ल वाहन चालकों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
