
संगरूर/शेरपुर (अनीश): पुलिस के ए.एस.आई. गुलशन सिंह ने सुखजिंद्र सिंह पुत्र बारू मल निवासी धूरी हाल आबाद पत्ती खलील से 40 किलो भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रमुख हरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी छन्ना रोड पर गश्त कर रही थी और आरोपी सुखजिंद्र सिंह साइकिल पर थैला लेकर आ रहा था जिसकी तलाशी ली तो उसमें से 40 किलो भुक्की बरामद हुई जिसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मौके पर हवलदार निर्मल सिंह, हवलदार मलकीत सिंह, हवलदार भोला सिंह व मनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
