4-9-14 पर फिर विचार करे सरकार

हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ का प्रतिनिमंडल प्रधान मनोजपाल परिहार की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टीजीटी कैडर के अध्यापकों की समस्याएं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखी। जिला प्रधान केवल सिंह ने बताया कि टीजीटी कैडर के अध्यापक पदोन्नति न मिलने से निराश हो चुके हैं।
इस वर्ग के अध्यापकों को 25 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत भी पदोन्नति नहीं मिल रही है। ऐसे में 20 हजार शिक्षकों में रोष पनप रहा है। प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि सभी विषयों में पदोन्नति की सूची जारी की जाए। स्कूल में रिक्त चले मुख्य अध्यापकों के पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरा जाए।
सरकार से आग्रह किया कि 4-9-14 की अधिसूचना पर दोबारा विचार किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों को सभी लाभ पंजाब सरकार के तर्ज पर दिए जाएं। प्रतिनिमंडल में महासचिव सुरेंद्र पठानिया, वित्त सचिव प्रवीण सिंह, विनोद कुमार, सुशील पठानिया, रणधीर बरवाल, अरुण कुमार, अरुण अत्री, सुभाष, जयकरण, विशाल ढटवालिया, विकेश कुमार, बिझड़ी खंड के प्रधान संजीव कुमार, नादौन खंड के प्रधान राजेश डोगरा, गलोड़ खंड केे प्रधान मुकेश कुमार, सुजानपुर खंड के प्रधान संजीव ढटवालिया, कमल स्वरूप, उपप्रधान संजीव कुमार, मलकीयत सिंह मौजूद रहे।

Related posts